Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

नगर निगम मनायेगा 50 दिन का अमृत सरोवर उत्सव

  • महानगर के 75 तालाबों को दिया जायेगा सरोवर का रुप

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  नगर निगम सहारनपुर में मई माह से 50 दिन का अमृत सरोवर उत्सव शुरु करेगा। इस उत्सव में महानगर के धार्मिक, व्यवसायिक, सांस्क्रतिक, साहित्यिक, मीडिया, शिक्षा, उद्योग जगत के अलावा वैज्ञानिकों ,भूगोलविद्, पर्यावरणविद्, रंगकर्मियों, शिक्षकों, और छात्रों का भी सहयोग लिया जायेगा। इसके लिए एक जैव विविधता समिति का गठन भी किया जायेगा।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को नगर निगम में पर्यावरण व पौधारोपण से जुड़ी संस्थाओं तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक सभी तालाबों और पोखरों को उनके प्राचीन स्वरुप में लौटाने के सपने को साकार करने के लिए नगर निगम यह पहल करेगा।

उन्होंने बताया कि महानगर के 75 तालाबों का जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण इस अभियान के तहत किया जायेगा। शुरुआत हलालपुर के तालाब से होगी। कुछ ही दिन बाद महानगर के तालाब लोगों को एक पवित्र सरोवर के रुप में दिखायी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति को संरक्षित करने का कार्य ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने महानगर के लोगों से आह्वान किया कि इस कार्य के लिए वे नगर निगम के साथ खडे़ हों।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं वे नगर निगम की पर्यावरणीय टीम से जुड़कर सहयोग कर सकते हैं।

नगरायुक्त का कहना था कि सहारनपुर नगर निगम को एक आदर्श नगर निगम बनाने तथा सहारनपुर महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य लेकर वह कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मियाबाकि पद्धति से विकसित किये गए वनों को अमृत वन कहा जायेगा। अभियान के तहत 50 दिन तक सरोवरों, वृक्षों, पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर हर रोज गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

इन 50 दिनों में एक दिन पूर्णतः गार्बेज फ्री सिटी, एक दिन प्लास्टिक फ्री सिटी आदि अभियान चलाये जायेंगे। अभियान के तहत कालेज के छात्र छात्राओं को पर्यावरण का प्रशिक्षण देने के लिए एक पर्यावरण पाठशाला भी चलायी जायेगी। नगरायुक्त ने बताया कि यह अभियान जलीय जीवन और थलीय जीवन को संरक्षित करने को केंद्र में रखकर लोगों को पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के साथ चालाया जायेगा। इसी क्रम में नगरायुक्त ने धोबीवाला तालाब व दिल्ली रोड के तालाब की खुदाई का कार्य शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के संयोजक उमर सैफ ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राष्ट्रीय लक्ष्य के तेरहवें और पन्द्रहवें नंबर पर दिए गए उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में नगर निगम सहारनपुर पहल कर रहा है और जल्दी ही इस लक्ष्य को निगम पूरा कर लेगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो के लिए अब सकारात्मक परिणाम आने लगे है|

और जल्दी ही महानगर के लोग इन्हें देख और अनुभव कर सकेंगे। बैठक में नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, आई टी सी मिशन सुनहरा कल उमंग के मयंक पाण्डेय, आईटीसी के प्रोग्राम कोर्डिनेटर पामीश और उनकी टीम के अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, शिक्षिका अनीता पुण्डीर, डॉ.वीरेन्द्र आजम, शरद भार्गव, संजय सैनी, अनुपमा महाजन, डॉ. आदित्य, मुकुल जैन, पुनीत, परम गुप्ता, अर्चिैत अग्रवाल, मदन भारती, अभिषेक सहगल, दिग्विजय सिंह, अमजद अली, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर जाम और तोड़फोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार...

Share Market: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी 23,600 के नीचे फिसला

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img