Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

निर्धारित समय में पूरा करें कौवाबाग-बरगदवा फोरलेन का निर्माण: सीएम योगी

  • जिला जेल के पीछे निर्माणाधीन फोरलेन का निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया

जनवाणी ब्यूरो |

गोरखपुर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए कौवाबाग-बरगदवा फोरलेन का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सीएम योगी ने प्रशासन व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को यह निर्देश कौवाबाग-बरगदवा फोरलेन के निरीक्षण के दौरान दिए। गुरुवार शाम उन्होंने 196 करोड़ रुपये की लागत से 8.56 किलोमीटर की लंबाई में निमार्णाधीन फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही प्रोजेक्ट मैप का विस्तृत अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में समयबद्धता और गुणवत्ता अनिवार्य शर्त होनी चाहिए। इस फोरलेन का निर्माण 30 जून तक अवश्य पूर्ण हो जाना चाहिए।इस दौरान उन्होंने खुद भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखा। निरीक्षण के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे रविद्र गौड़, जिलाधिकारी विजय किरन आनन्द आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img