Saturday, July 4, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर में किसान की सदमे से हुई मौत

  • तहसील अधिकारियों ने कराई थी किसान की जमीन नीलाम करने की मुनादी
  • अपराधी की जमानत ली थी किसान ने, जमानत राशि जमा कराने पर कटी थी आरसी
  • रालोद समेत किसान संगठनों में भारी रोष, गांव पहुंचकर किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद के ग्राम लछेड़ा में एक किसान की सदमे से मौत हो गयी। किसान द्वारा एक अपराधी की जमानत ली गयी थी, जिसकी जमानत राशि 50 हजार रुपए कोर्ट में जमा न कर पाने के कारण उसकी आरसी काट दी गयी थी और एक दिन पहले गांव में किसान की जमीन को नीलाम कराने के लिए तहसील अधिकारियों द्वारा मुनादी की गई थी।

जिसके चलते किसान सदमें में था और गुरूवार को उसकी खेतों पर ही सदमें से मौत हो गयी। किसान की मौत से आरएलडी समेत किसान संगठनों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने गांव में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, परन्तु ग्रामीणों व किसान संगठनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया।

सदर तहसील क्षेत्र के गांव लछेड़ा निवासी 60 वर्षीय किसान वेद सिंह पुत्र मुंशी कश्यप ने एक अपराधी की जमानत ले ली थी। अपराधी के फरार होने पर कोर्ट से उसके जमानतदार के वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद सदर तहसील से वेद सिंह के नाम 50 हजार रुपये की रिकवरी जारी की गई थी। वेद सिंह के पास 10 बीघा पैतृक भूमि है। जिससे वह अपने 4 बच्चों का पेट पाल रहा था।

स्वजन के अनुसार 26 अप्रैल को सदर तहसील की और से गांव में वेद सिंह के नाम 10 बीघा भूमि की नीलामी गुरुवार को कराए जाने की मुनादी पिटवाई गई थी। तब से ही वेद सिंह बहुत दुखी था। गुरुवार को जमीन की नीलामी होनी थी। दुखी वेद सिंह सुबह ही खेत पर चला गया था। जहां करीब 2 बजे अन्य किसानों को वह मृत मिला। किसान के परिजनों का का कहना है कि वेद सिंह की मौत सदमे के चलते हुई है।

किसान की मौत की खबर सुनकर किसान नेताओं सहित रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी कई किसान नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और तहसील कर्मियों पर किसान की मौत का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच एसडीएम खतौली जीत सिंह राय तथा सीओ खतौली आरके सिंह सहित थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहूंचे। किसान नेताओं तथा ग्रामीणों ने शव को उठाने से साफ इनकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से ग्रामीणों तथा किसान नेताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।भारतीय किसान यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंचने शुरू हो गए थे।

पांच दिन बाद किसान की बेटी की होनी थी शादी

परिजनों के अनुसार वेदसिंह की पुत्री की पांच दिन बाद शादी होनी थी। तहसील कर्मचारी जब 26 अप्रैल को गांव में जमीन नीलामी की मुनादी कराने पहुंचे तो उस समय वेद ने तहसील के कर्मचारियों व अधिकारियों से आग्रह किया था कि पांच दिन बाद उसकी पुत्री की शादी है, इसलिए यदि यह कार्रवाई पांच दिन रोक दी जाये, तो वह अपनी पुत्री की शादी आसानी से कर सकता है, लेकिन तहसील से नीलामी प्रक्रिया में कोई छूट न मिल पायी थी और 26 अप्रैल को गांव में वेदसिंह की जमीन नीलाम कराये जाने के लिए मुनादी करा दी गयी थी। यह मुनादी होने के बाद से ही वेदसिंह सदमें में आ गया था। हालांकि परिजनों द्वारा उसे समझाने का काफी प्रयास किया था, परन्तु जमीन नीलाम होने को वह अपनी बेइज्जती मान रहा था और इस सदमें से उभर नहीं पा रहा था। गुरूवार को वेदसिंह का शव खेतों में पड़ा मिला।

गरीब किसानों का शोषण करने का आरोप

वेदसिंह की मौत के बाद आरएलडी व किसान संगठनों में भारी रोष है। किसानों का आरोप है कि एक ओर जहां उद्योगपतियों पर करोड़ों-करोड़ों बकाया होने के बाद भी उनकी संपत्ति नीलाम नहीं की जाती, वहीं एक जमानत राशि को जमा न कर पाने पर एक छोटे किसान की आरसी काट दी गयी और उसकी जमीन नीलाम करने की मुनादी भी करा दी गई। जमीन एक किसान की इज्जत होती है और यदि जमीन नीलाम होगी, तो किसान को ऐसा लगता है कि उसकी इज्जत नीलाम हो गयी है। इसी बेइज्जती के कारण ही वेदसिंह की जान गयी है। रालोद नेताओं ने गांव लछेड़ा पहुंचकर जिला प्रशासन को वेदसिंह की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनकी मांग थी कि इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही मृतक किसान के स्वजन को उचित मुआवजा दिया जाए।

एसडीएम सदर व पुलिस बल ने गांव में डाला डेरा

किसान की मौत के बाद एसडीएम सदर परमानंद झा तथा अन्य तहसील कर्मी गांव लछेड़ा पहुंच गए। रालोद तथा अन्य किसान संगठनों के मौके पर पहुंचने के चलते माहौल में गर्माहट नजर आने लगी। जिसके मद्देनजर एसओ थाना मंसूरपुर तथा आसपास का पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया गया। मृतक किसान के स्वजन ने बेटी की शादी में आर्थिक मदद तथा मुआवजा की घोषणा एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होने तक शव के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया।

क्या कहती है पुलिस

मंसूरपुर थानाध्यक्ष सुशील कुमार सैनी ने इस मामले में बताया कि उनके द्वारा वेदसिंह की मौत को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की गई है, जिसमें पता चला है कि वेदसिंह काफी दिनों से बीमार था और बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

2026 Renault Kwid भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹4.53 लाख; नए फीचर्स और CNG विकल्प के साथ आई अपडेटेड हैचबैक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather: मानसून बना आफत, जम्मू-कश्मीर में बादल फटे, उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे बंद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img