Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति हिरासत में

जनवाणी संवाददाता | 

थानाभवन: गांव रसीदगढ ​में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम् को भेज दिया और पति को हिरासत में ले लिया है।

सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र के गांव भोजपुर ठसका निवासी बबलू पुत्र पीतम ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी चार माह पूर्व शुभम पुत्र योगेश निवासी रासीदगढ़ थानाभवन के साथ की थी। शुभम व उसके परिवार के सदस्य शादी के बाद से ही विवाहिता साथ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करते रहते थे।

सोमवार अलसुबह पांच बजे ग्राम रासीदगढ़ से उन्हें सूचना मिली के शुभम के परिवार के लोगो ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी है। विवाहिता के मायके वाले गांव में पहुँच देखा तो उनकी लड़की की मृत्यु हो चुकी थी। मायके वालों ने मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं पति शुभम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img