Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

अवैध शराब बिकी, मंडी चौकी प्रभारी प्रतीक सस्पेंड

  • सिपाही राहुल पर भी गिरी गाज हुआ निलंबित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब धड़ल्ले से चल रही है और कुख्यात शराब माफिया गणेश का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंडी चौकी प्रभारी प्रतीक यादव और सिपाही राहुल को निलंबित कर दिया है। एसपी सिटी ने इस मामले की जांच कर एसएसपी को कार्रवाई के लिये रिपोर्ट दी थी।

टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती में अवैध शराब लाइन लगाकर धड़ल्ले से बिक रही है। अवैध शराब जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को एसओजी टीम गठित कर घटनास्थल पर भेजी। जिसमें मौके पर पहुंचकर वायरल वीडियो की जानकारी स्थानीय लोगों से ली। जिन्होंने बताया कि शराब माफिया बेखौफ होकर धड़ल्ले से शराब बेच रहे हैं।

वहीं, शराब बेचने वाले का नाम गणेश बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम को कुछ नहीं मिलने पर थाने लौटकर मंडी चौकी इंचार्ज प्रतीक यादव से वीडियो वायरल होने और शराब बेची जाने के विषय में स्पष्टीकरण मांगा। वहीं, स्थानीय लोगों का यह है कहना, पुलिस के आने से पहले ही माफियाओं को खबर आ जाती है और वह अपनी अवैध शराब को वहां से हटाने में कामयाब हो जाते हैं।

वहीं, एसओजी टीम गंभीरता से इस मामले में जुटी है। शराब माफिया गणेश और उसके परिवार द्वारा हरियाणा की शराब बेचने की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने एसपी सिटी विनीत भटनागर को वायरल वीडियो की जांच करने को कहा। एसपी सिटी ने जब मौके पर लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मंडी चौकी प्रभारी की जानकारी में अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा था। एसएसपी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी फलावदा में, चौकी प्रभारी नदारद

जनपद के तमाम चौकी प्रभारी बेलगाम हो गए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के दारोगा डयूटी के प्रति गंभीर नहीं है और बजाय क्षेत्र में गश्त करने के गायब रहते हैं। सोमवार को एसएसपी पुलिस की नियमित गश्त देखने के लिये फलावदा गए और अचानक फलावदा चौकी पहुंच गए। उस वक्त चौकी प्रभारी नदारद मिले। स्टाफ ने एसएसपी के होने की सूचना भी दी, लेकिन दारोगा ने आना जरूरी नहीं समझा।

एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी देहात को दी। देर शाम एसएसपी ने चौकी प्रभारी रणवीर सिंह को सस्पेंड कर जांच बैठा दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी सोमवार को इंचौली से मवाना होते हुए फलावदा की कस्बा चौकी पर पहुंचे, जहां पर चौकी प्रभारी रणवीर सिंह गायब मिले। स्टाफ से पूछा गया तो पता चला कि दारोगाजी गश्त पर भी नहीं है। तभी किसी पुलिसकर्मी ने दारोगा को फोन करके बताया कि एसएसपी मौके पर हैं आ जाओ।

उसके बाद भी दारोगा मौके पर नहीं पहुंचे। एसएसपी ने एसपी देहात केशव कुमार से चौकी प्रभारी रणवीर सिंह की जांच के आदेश दिए। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि एसएसपी के निरीक्षण के दौरान दरोगा रणवीर सिंह चौकी पर नही थे। वह चौकी एरिया में भी नहीं थे। चौकी क्षेत्र में गश्त नहीं करने की वजह से उनको सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा जांच भी बैठा दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img