जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह मुंबई के चारकोप क्षेत्र समेत राज्य के कई शहरों में अजान के वक्त लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई। मुंबई में मस्जिद से अजान के वक्त उसके पास लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इसका आह्वान किया है।
मनसे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउड स्पीकरों पर अजान पर पाबंदी की मांग को लेकर 4 मई से आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने इस आंदोलन से तनाव न फैले इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बीच बुधवार सुबह मुंबई व नासिक समेत कई शहरों में अजान के वक्त हनुमान चालीसा बजाई गई। मुंबई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक हाईराइज भवन से अजान के वक्त एक मनसे कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लहराते दिखा व लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ सुना गया।

