Home Uttar Pradesh News Baghpat सट्टा किंग सुमित की 1.9 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सट्टा किंग सुमित की 1.9 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सट्टा किंग सुमित की 1.9 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • बागपत में फैला रखा था सट्टे का कारोबार, करोड़ो की जोड़ रखी थी सम्पत्ति

जनवाणी संवाददाता  |

बागपत: बागपत के सट्टा किंग सुमित पंजाबी की करोडों रुपये की सात संपत्तियों को पुलिस ने सील करते हुए कुर्क कर लिया। डीएम के आदेश पर संपत्तियों का प्रशासक सीओ बागपत को बनाया गया। सट्टा किंग पर कार्रवाई से जिले में हड़कम्प मचा हुआ है और अन्य सट्टा माफियाओं में अफरा तफरी का माहौल है, क्योंकि उनपर भी कभी भी कार्रवाई हो सकती है।

WhatsApp Image 2022 05 04 at 3.28.28 PM

सुमित पंजाबी जिले का सबसे बड़ा सट्टा किंग है। उसका नेटवर्क जिलेभर में फैला हुआ है। सट्टे की राशि के जरिए वह अकूट संपत्ति का मालिक बन गया। बागपत के साथ ही हरियाणा, दिल्ली और उत्तरांचल में उसकी संपत्तियां है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। बुधवार को डीएम के आदेश पर पुलिस ने उसकी एक करोड़ से अधिक की सात संपत्तियों को सील करते हुए कुर्क कर दिया।

पुलिस ने अलाउंस कराते हुए सट्टा किंग की संपत्ति को कुर्क किया है और अभी अन्य जगह की संपत्ति की जांच की जा रही है। सुमित पर कार्रवाई के बाद अन्य सट्टा माफियाओं में भी हड़कम्प मचा हुआ है, क्योकि वह कभी भी पुलिस की रडार पर आ सकते है। अब देखना है किस किस सट्टा माफिया पर पुलिस की कार्रवाई का चाबुक चलता है।