Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों को बनाया बंधक

जनवाणी संवाददाता  |

ऊन: बुधवार को टोडा बिजलीघर क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने पहुंच गई जिसकी जानकारी किसानों को मिलते ही उनमें रोष फैल गया। किसानों ने विद्युत टीम व बिजलीघर पर तैनाती टीजीटू सुशील कुमार को बंधक बनाकर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया।

किसानों ने नलकूपों पर मीटर व्यवस्था लागू करने का विरोध किया। किसानों का आरोप है कि सरकार एक तरफ तो किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा करती |

है वहीं दूसरी ओर नलकूपों पर मीटर लगा कर किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद करना चाहती है। विद्युत मीटर लगाने से भारी आर्थिक हानि होगी जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि जिन नलकूपों पर मीटर लगाए गए हैं अगर उन्हें दो दिन के अंदर नहीं उतारा गया तो फिर चौसाना बिजलीघर पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। साथ ही, मीटर लगाने गई टीम भी वापस लौट गई। किसान किसानों का धरना करीब तीन घंटे तक चला। धरने की अध्यक्षता सरदार रेशम सिंह की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img