- पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन किया बरामद
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेश पर चोरी और लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शामली कोतवाली पुलिस ने ग्राम कुड़ाना निवासी ब्रजपाल सिंह के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया|
एक मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस को गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम सूरज पुत्र मुकेश व सागर पुत्र राजकुमार निवासीगण ग्राम खेड़ीकरमू बताए हैं।

