Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

तस्लीम का घर सील

  • वेस्ट यूपी के बड़े ड्रग स्मगलर पर विभिन्न थानों में 54 मुकदमे हैं दर्ज
  • लालकुर्ती पुलिस ने लिसाड़ीगेट स्थित घर को सील किया

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: वेस्ट यूपी के बड़े ड्रग स्मगलर तस्लीम की लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शानदार गार्डन में बनी डेढ़ करोड़ की कोठी को लालकुर्ती पुलिस ने जब्त कर लिया। इस तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में 54 मुकदमे दर्ज हैं।
अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियो के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा कुख्यात अपराधियो द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित सम्पत्तियो के जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है।

02 7 02 3

22 दिसंबर 2021 को थाना रेलवे रोड पर तसलीम पुत्र मौहम्मद, श्रीमती नसीम बानो उर्फ हज्जन पत्नी तसलीम, शाहवाज उर्फ शाबाज पुत्र तसलीम, शादाब पुत्र तसलीम, निजामुद्दीन उर्फ पोनी पुत्र अल्ला दिया और दानिश पुत्र यूसुफ के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना लालकुर्ती द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि अभियुक्त तसलीम द्वारा काफी बड़े पैमाने पर तथा लम्बे समय से मादक पदार्थों की बिक्री से हुई कमाई से बड़े पैमाने पर अवैध सम्पत्ति एकत्र की गई है।

इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि तसलीम का एक आवासीय मकान स्थित खसरा नंबर 106 मौहल्ला शानदार गार्डन अनवार की कोठी के पास है। ढाई सौ गज की कोठी श्रीमती नसीम बानो पत्नी श्री मौहम्मद तसलीम और मौहम्मद शादाब पुत्र मौहम्मद तसलीम निवासी के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है जिसका बाजार मूल्य लगभग डेढ करोड़ रुपये है। इसी प्रकार अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित धन से क्रय किया गया था।

उक्त मकान को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सरकार बनाम तसलीम पुत्र मौहम्मद हफीज थाना रेलवे रोड मेरठ के तहत दिये गये आदेश के अनुपालन में कुर्क किया गया । जिस वक्त पुलिस कुर्की की कार्यवाही कर रही थी उस वक्त काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को मौके से भगाया और कुर्की की कार्रवाई की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img