Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

यातायात पुलिसकर्मी नहीं गंभीर, जाम की चपेट में शहर

  • शहर की सड़कों पर लगने दो जाम, ट्रैफिक एंजल बैठी रहतीं है एकांत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कहीं लड़ते-झगड़ते राहगीर। कहीं बेतरतीब खड़े वाहन। जहां-तहां, यहां-वहां जाम ही जाम। शहर में शुक्रवार को यह मंजर आम रहा। ऐसा लगा कि यातायात पुलिस लापरवाह हो गई है। दरअसल, शुक्रवार को पूरा शहर भयंकर जाम में जकड़ा रहा। कोई सिर धुनता रहा तो कोई झल्लाता रह गया, लेकिन राह कोई नहीं सूझी। बड़ी मुश्किल से लोग आगे निकले।

मेरठ में जाम लगने का बड़ा कारण पुलिस की लापरवाही। जी हां, ट्रैफिक पुलिस जहां चाहे वहां वाहनों को रोककर चेकिंग अभियान चलाती है और चेकिंग करते वक्त इस कदर मशगूल हो जाती है कि आम जन की परेशानी को भूल जाती है। पुलिस की लापरवाही के चलते सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-पटरी वालों का जमावड़ा रहता है,

05 4

जिससे जाम की स्थिति चाहकर भी ठीक नहीं होती। गर्मी के दिनों में ट्रैफिक पुलिस वाले चौराहे छोड़कर फरार रहते हैं। इसके चलते वाहन चालक अपनी मनमानी करते हैं और जाम लग जाता है। वहीं, ट्रैफिक एंजल भी एकांत में बैठकर जाम को अनदेखा कर रही है। शादियों के सीजन के चलते इन दिनों शहर में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही है।

लोगों के साथ वाहनों की अधिक आवाजाही से दिनभर जाम के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को भी बेगमपुल भीड़भाड़ भरे इलाकों में दिनभर जाम के हालात बने रहे। यातायात पुलिसकर्मियों की लापरवाही से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की आवाजाही होने से वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आए दिन की परेशानी

इधर शहर के लोगों ने बताया कि यातायात पुलिस की उदासीनता से बेगमपुल के आसपास रोजाना जाम लगता है। इस कारण स्कूल के छात्र-छात्राओं व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा काफी देर तक छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस जाते हैं। जिससे यातायात बाधित रहता है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी पनपी है।

यातायात व्यवस्थित करने का जिम्मा संभाल रहे जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सिर्फ चालान का टारगेट देकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। आलम ये है कि व्यवस्था बिगड़े तो बिगड़े, तैनात पुलिसकर्मी का लक्ष्य तो चालान काटने तक ही सीमित रह गया है। स्थिति यह है कि प्रशासनिक बदइंतजामी का खामियाजा जनता भुगत रही है।

रैपिड रेल निर्माण कार्य ने निकाला शहर का दम

शहर में रैपिड रेल निर्माण कार्य के चलते शायद ही शहर में कोई हिस्सा ऐसा बचा हो जहां जाम न लगता हो। रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते शहर के कई हिस्सों में जाम लगा रहता है। जिससे शहर में दम निकल रहा है। इसके बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अफसर जाम से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं।

हर बार प्लानिंग की जाती है, लेकिन जाम से आमजन को कोई राहत नहीं मिल रही है। मेरठ शहर की यातायात व्यवस्था जाम की भेंट चढ़ती जा रही है। शहर में दिल्ली रोड पर रैपिड के निर्माण कार्य के चलते लगातार यह समस्या खड़ी हो रही है। ट्रैफिक पुलिस के पास पूरा अमला है, लेकिन उसके बावजूद यातायात व्यवस्था के लिए कोई ठोस प्लान अभी तक पुलिस ने तैयार नहीं किया गया है। जिसके कारण हर रोज शहर की जनता को जाम झेलना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img