Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

पुलिस के खिलाफ ‘आप’ का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

  • ललितपुर और चंदौली कांड की सीबीआई जांच की मांग

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: आम आदमी पार्टी ने ललितपुर में पुलिस थाने अंदर थानेदार द्वारा किशोरी से बलात्कार करने और चंदौली में पुलिस कर्मियों द्वारा दो बहनों को पीटे जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों मामलों की उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के शामली और मुजफ्फरनगर के संगठन प्रभारी बिजेंद्र मलिक कुरमाली ने नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी शामली बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में मांग करते हुए कि दोनों मामलों की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की जाए।

इस दौरान बिजेंद्र मलिक कुरमाली, अमित कुमार, संजीव कुमार, जबर सिंह, अरविंद देशवाल, आरपी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img