- गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चंडीगढ़ रेफर किया गया
मुख्य संवाददाता |
सहारनपुर: सरसावा थाना क्षेत्र के अंबाला रोड पर ग्राम बलवंतपुर के निकट पटाखा फैक्ट्री में गत शनिवार को हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। एक गंभीर घायल को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। रविवार को गमगीन माहौल के बीच मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
सरसावा के अंबाला रोड पर किरन फायर वर्क्स के नाम से पटाखा फैक्ट्री संचालित है। यहां पर बड़े पैमाने पर पटाखे बनाए और थोक में बेचे जाते हैं। शनिवार शाम को जब मजदूर अंदर काम कर रहे थे तो अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद पटाखा फैक्ट्री धूं-धूं कर जलने लगी। अंदर से चीखें निकलने लगीं। कई मजदूर जान बचाकर भागने लगे। लेकिन, जोरदार धमाके में पांच की जान चली गई थी।

तीन के मरने की पुष्टि कल ही हो गई थी। लेकिन, रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि यह संख्या बढ़कर पांच हो गई। मृतकों में फैक्ट्री मालिक राहुल पुत्र किरण, निवासी सलेमपुर, सागर पुत्र राकेश निासी बलवंतपुर, कार्तिक पुत्र जोगेंद्र निवासी बलवंतपुर, वर्धमान पुत्र अर्जुन निवासी सलेमपुर, सुमित पुत्र सोहनवीर निवासी सलेमपुर हैं।

घायलों में वंश पुत्र संदीप निवासी सलेमपुर को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतकों का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

