Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सरकारें किसानों की जाति को ख़त्म करने पर तुली है: गजेंद्र सिंह

  • बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर भाकियू ने केक काटा

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: स्योहारा गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। किसान नेताओं ने सरकार पर दोहरी नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत गन्ना समिति के प्रांगण में हुई। पंचायत में किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बने रास्ते पर चलने का किसानों ने संकल्प लिया। पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बाबा के जन्मदिन पर सभी किसानों से आग्रह किया कि बाबा टिकैत के बनाए रास्ते पर चलकर किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।

उनके जो सपने अधूरे रह गए है उनको पूरा करने के लिए किसान बिरादरी में जो कुरीतियां हैं उन्हें दूर करने के लिए जोर दिया गया। मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, किसानों के नौजवान बच्चे जो नशे की ओर जा रहे हैं इन सभी कुरीतियों को दूर करने के लिए पंचायत में उपस्थित सभी किसानों ने संकल्प लिया और पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए वृक्ष लगाने और जल बचाने का भी संकल्प लिया गया।

चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा किसानों आपसी सभी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आकर संघर्ष करने की जरूरत है वरना ये सरकारे किसान नाम की जाति को खत्म करने पर तुली है। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह, गजराम सिंह, रामचरण सिंह, इस्लामुद्दीन, आलोक कुमार, महेश यादव, भारत सिंह, कुंवरपाल सिंह, यशपाल सिंह, ओमप्रकाश जाटव, सुनील यादव, इमरान आदि मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत और संचालन नीटू यादव ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img