Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री और यूपी के आबकारी मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फिलहाल हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एकांतवास में रहेंगे। उन्हें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। बावजूद इसके रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूरी एहतियात बरत रहे हैं।

चौटाला ने संदेश के जरिए उन सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है, जो बीते एक सप्ताह में उनके संपर्क में आए हैं। चूंकि, उपमुख्यमंत्री सिरसा में होने के कारण लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। लोगों की समस्याओं को भी निरंतर उन्होंने सुना।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आबकारी मंत्री एवं भोगांव के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके बेटे अंकुर अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। अंकुर ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया है।

कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने बुखार होने पर मैनपुरी स्थित आवास पर कोरोना जांच कराई थी। मंगलवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैबिनेट मंत्री के परिवार के बाकी लोग क्वारंटीन हो गए। मंत्री ने अपील की है कि उनके संपर्क में आए लोग कोरोना जांच करा लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img