Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

आरती गुरू कैलापीर का विमोचन

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक शिवा भटट् की भक्ति एलबम आरती श्री गुरू कैलापीर का विमोचन आज तपोवन एन्कलेव स्थित शिव मंदिर में गुरू कैलापीर के उपासक पंडित प्रकाश नौटियान द्वारा किया गया। इस अवसर पर गायक शिव भटट् ने बताया कि इस भक्ति गीत की रचना उन्होंने आज से 14 वर्ष उनके द्वारा की गई थी।

गुरू कैलापीर के आर्शीवाद से आज आरती का विमोचन किया गया है। उन्होंने बताया कि भगवान गुरू कैलापीर का मुख्य स्थान नई टिहरी स्थित बूढ़ा केदार है व उतरकाशी स्थित मानपुर है, जहां प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है और जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्वालुगण प्रतिभाग करते हैं।

एलबम में संगीत रवि थपलियाल द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर गुरू कैलापीर के उपासक पंडित प्रकाश नौटियाल ने आरती की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाए दी एवं उपस्थित भक्तों को अपना आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर प्रदीप भटट् जिला पंचायत सदस्य, सीएमआई अस्पताल के डाक्टर अर्पित जैन, कुसुम जैन, मोहित जैन प्रीत कोहली, दीपक भटट् रवि थपलियाज, वैभव थपलियाल, बीना बहुगुणा सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img