Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर

  • पुलिस ने कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस किये बरामद

जनवाणी संवाददाता  |

मुज़फ्फरनगर: जनपद के कस्बा व थाना शाहपुर के तेजतर्रार थाना प्रभारी ने थाने के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को बरवाला गेट के समीप से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम के द्वारा शातिर टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम के द्वारा हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशानुसार जनपद भर में चलाए जा रहे शातिर अपराधी, वांटेड, गैंगस्टर, के धरपकड़ अभियान के अंर्तगत गाँव बरवाला गेट के समीप से मुखबिर की सूचना के आधार पर शातिर टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस टीम के शातिर हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर हिस्ट्रीशीटर की पहचान बबलू उर्फ़ श्याम सुंदर पुत्र मूलचंद निवासी बरवाला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हो पाई है। शाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शाहपुर थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर नम्बर 19 ए बदमाश है, जिस पर आधा दर्जन करीब संगीन धाराओं में मुकदमे कायम है। वही पुलिस द्वारा शातिर हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

बतादें कि जनपद के थाना शाहपुर के थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र से अपराध एवं अपराधियों की शाक मिटाने की जुवत में लगे हुए हैं।

आपराधिक दुनिया के बादशाहों के दिलों में डर बनकर पनप रहे शाहपुर थानाध्यक्ष के कारण अपराधियों में भूचाल आया हुआ है। वही शातिरों को पकड़ने के लिए शाहपुर थानाध्यक्ष के द्वारा विभिन्न योजनाओं व रणनीति का बड़ी चतुराई से स्तेमाल कर अपराधियों को जाल में फंसा कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img