Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सरकार की लाठियों का सामना करने को तैयार सपाई: बिल्लू

  • समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने हाथरस में किसान नेता जयंत पर लाठीचार्ज की निंदा की
  • आरोप, एक बिरादरी का पक्ष लेकर उसे बचाने में लगी है प्रदेश सरकार

मुख्य संवाददाता |

बागपत: समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने हाथरस प्रकरण को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि सरकार कितनी भी लाठियां मार ले, लेकिन समाजवादी कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं है। आमजन, किसान, मजदूर, गरीब की आवाज को बुलंद करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन चलाए जाएंगे। किसान नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज करना भी घोर निदंनीय है।

सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाथरस प्रकरण में मृतक युवती के परिजनों पर दबाव बनाकर सरकार केस को दबाने में लगी है। पीड़ितों को डराया व धमकाया जा रहा है।

कई दिनों तक वहां आने-जाने पर रोक रखी। भाजपा नेताओं को वहां आने-जाने की पूर्ण छूट है। एक सांसद तो अपराधियों से मिलने जेल तक चले गए। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार एक बिरादरी का पक्ष लेकर अपराधियों को बचा रही है। अगर वह अपराधी किसी दूसरी बिरादरी से होते तो अभी तक एनकाउंटर कर दिया होता, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। यहां आरोपियों को बचाने के लिए प्रक्रिया की जा रही है। अगर कोई पीड़ित परिवार की आवाज उठाता है तो उन पर लाठियां मारी जाती हैं, मुकदमे किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसान, मजदूर, गरीब व आमजन की आवाज को दबाने में लगी है। किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र किसान नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखाया है। इस लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए कम है। समाजवादियों पर भी आए दिन लाठियां भाँजी जाती हैं।

समाजवादी कार्यकर्ता एक-एक लाठी का बदला लेने व सामाना करने के लिए तैयार है। सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज उठाने के लिए तैयार है। सरकार की लाठियां समाजवादियों को नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही कितनी भी लाठियां मार ले, लेकिन उनके कदम पीछे नहीं हटेंगे। सरकार हाथरस प्रकरण पर पहले ही दिन से पर्दा डालने में लगी है। इसी तरह से हर दिन बढ़ रहे अपराध को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। हत्या, लूट, अपहरण, चोरी आदि आपराधिक वारदातों पर सरकार अंकुश लगाने में फेल है। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता के माध्यम से एक-एक लाठी का हिसाब से लिया जाएगा। जनता भी अब सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहचान चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष ने बिजली कर्मियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण ला रही है। जनविरोधी व युवा विरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है।

रोजगार की संभावनाएं खत्म की जा रही हैं। निजीकरण के माध्यम से शोषण व अत्याचार का रास्ता खोला जा रहा है। पंूजीपतियों के हवाले देश को किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में पंचायत आयोजित की जा रही है। इसमें सपा नेता धमेंद्र यादव, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सहित कई बड़े नेता आएंगे। उन्होंने जनपद के कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में मुजफ्फरनगर कूच करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, विवेक वर्धन, कर्मवीर, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img