Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

कौन बनेगा दिल्ली का नया उपराज्यपाल? पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति को सौंपे अपने इस्तीफे में बैजल ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ रहे हैं। 1969 बैच के आईएएस अधिकारी रहे बैजल को दिसंबर 2016 में दिल्ली का 21वां उपराज्यपाल बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि बैजल के पांच वर्ष से ज्यादा का कार्यकाल आम आदमी पार्टी सरकार के साथ प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र को लेकर खींचतान भरा रहा। बैजल का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण का फैसला ले लिया है।

अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद अब पांच ऐसे नाम हैं जिन्हें लेकर चर्चाएं तेज है और इनमें से कोई एक दिल्ली का अगला उपराज्यपाल हो सकता है।

प्रफुल्ल खोड़ा पटेल

प्रफुल्ल पटेल इस वक्त लक्ष्यद्वीप के उपराज्यपाल हैं। वह लक्ष्यद्वीप में लिए गए अपने कई फैसलों को लेकर विवादों में रहे थे। स्थानीय लोगों ने उनका खासा विरोध किया था। प्रफुल्ल पटेल का नाम दिल्ली के उपराज्यपाल की रेस में इसलिए भी सबसे आगे है क्योंकि, इस साल मार्च में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट से बैजल के जाने के बारे में लिखा था। साथ ही केजरीवाल ने ट्वीट में कहा था कि लक्ष्यद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को दिल्ली का अगला एलजी बनाया जा रहा है।

राकेश मेहता

गुजरात काडर के आईएएस अफसर, दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और इलेक्शन कमिश्नर रह चुके राकेश मेहता का नाम भी इस रेस में है। राकेश मेहता राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में रहते हैं जिसके चलते उनका नाम भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राजीव महर्षि

बैजल की तरह ही राजीव भी पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं। साथ ही वह वित्त सचिव कैग के रूप में भी काम कर चुके हैं।

सुनील अरोड़ा

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा जिनका कार्यकाल इसी साल अप्रैल में खत्म हुआ है, वह भी इस रेस में माने जा रहे हैं। सुनील अरोड़ा स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में भी सचिव रह चुके हैं।

राकेश अस्थाना

दिल्ली के वर्तमान पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी इस रेस में शामिल हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई में कमिश्नर बनाया गया था। उनके नियुक्ति को लेकर मामला कोर्ट में भी गया था जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इस वक्त वह केस सुप्रीम कोर्ट में है। राकेश अस्थाना का सीबीआई महानिदेशक के तौर पर भी कार्यकाल विवादों में रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img