Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

पुलिसकर्मी को धक्का देकर थाने से भागा आरोपी

  • आकाश हत्याकांड में पूछताछ के लिए लिया गया था हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: गुरुवार की सुबह थाने पर उस समय हड़कंप मच गया जब सरूरपुर के आकाश हत्याकांड के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर थाने से भाग खड़ा हुआ। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी का पीछा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि बाद में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कांबिग भी की। घटना को लेकर जा थाना में हड़कंप मच गया वहीं, आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही के लिए तलवार भी लटक गई।

गौरतलब है कि गत 9 मई की सुबह सरूरपुर निवासी आकाश पुत्र सुंदर का शव करनावल वाले रास्ते पर पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मामले को लेकर जहां पुलिस ने आत्महत्या करार देते हुए विराम लगा दिया था। वहीं पीड़ित के परिवार वाले उसी दिन से चीख-चीख कर इसे हत्या करार दे रहे है। इसी मामले को लेकर पीड़ित के परिवार वाले 5 दिन पहले एसएसपी से भी मिले और पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

जिसके बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एएसपी को मौके पर भेजकर घटना के लिए साक्ष्य जुटाए थे। एसएसपी के निर्देश के बाद थाना पुलिस इस मामले में घटना के खुलासे के लिए उसी दिन से लगी हुई है। इसी मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को मृतक आकाश की पत्नी को हिरासत में लिया उससे पूछताछ के बाद बागपत के बिनौली थाने के गांव गल्हेता से भी एक आरोपी जो उसका प्रेमी बताया जा रहा है अरविंद को हिरासत में लिया।

उनसे पूछताछ चल रही थी इस मामले में पुलिस की एक टीम बुधवार को पंजाब भी गई थी। बताया गया है कि हिरासत में लिया गया बागपत के गल्हेता निवासी अरविंद जो इस मामले में हत्या का मुख्य सूत्रधार लॉकअप में बंद था। जहां गुरुवार की सुबह उसने पेट में दर्द की शिकायत की और शौच जाने के बहाने आरोपी थाने में पहरे पर तैनात होमगार्ड को धक्का देकर थाने से भाग खड़ा हुआ।

मामले को लेकर थाने में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी का खेतों में पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया। हालांकि बाद में पुलिस ने खीझ उतारने के लिए सरूरपुर थाने के सामने डाहर गांव के जंगल में घंटों तक खाक छानी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। घटना को लेकर जहां थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।वहीं आरोपी होमगार्ड व पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही के लिए तलवार भी लटक गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img