Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

कानून की सख्ती भी नहीं रोक पा रही तीन तलाक

  • अकेले लिसाड़ीगेट में 16 महीने में 130 महिलाओं को दिये गए तलाक
  • जेल जाने वाले से भी नहीं डर रहे पति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: तीन तलाक कानून लागू होने से सर्वाधिक खुशी जाहिर करने वाली मुस्लिम महिलाओं को इस कानून ने बहुत ज्यादा राहत नहीं दी है। आए दिन तीन तलाक के मामले सुनाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि तलाक देने वाले शौहर को जेल जाने का डर भी नहीं सता रहा है। अगर पुलिस पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर गहराई से अमल कर ले तो तीन तलाक के मामले चौकानें वाले साबित होंगे। अकेले लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में ही 16 महीनों में 130 महिलाओं को तलाक दिया गया।

तीन तलाक के रूप में नया कानून बनने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न के मामले थम नहीं रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले मेरठ से हैं। हालांकि तीन तलाक के रूप में नया कानून बनने के बाद उत्पीड़न का दंश झेल रही मुस्लिम महिलाओं को एक नई जिंदगी मिली है, लेकिन समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो किसी कानून को नहीं मानते। यही वजह है कि महिला उत्पीड़न के मामलों में भले ही कमी आई हो, लेकिन मामले खत्म नहीं हुए।

जनवरी 2020 से मई 2020 के बीच पांच महीने के बीच सबसे ज्यादा मेरठ में 214 मामले सामने आए थे। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि 2021 में 90 महिलाओं को तीन तलाक दिया गया था। यानि हर महीने आठ महिला पति की क्रूरता का शिकार हो रही थी। इस साल जनवरी से तीस अप्रैल तक 35 महिलाओं को तलाक दिया जा चुका है यानि हर महीने नौ महिला शिकार हो रही है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 2021 में तीन तलाक के 9, देहलीगेट थाने में 3 और लिसाड़ीगेट में 90 मामले आये थे जबकि 2022 में कोतवाली में 3, देहलीगेट में शून्य और लिसाड़ीगेट में 35 मामले तीन तलाक के आये हैं। लिसाड़ीगेट का हाल देखिये दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को पहले तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। विरोध करने पर तीन तलाक भी दे दिया।

तारापुरी निवासी कासिफा ने बताया कि तीन साल पहले शादी अंजुम पैलेस निवासी मुजाहिद से हुई थी। आरोप है कि वह शराब पीने का आदी है। विरोध करने पर सिगरेट से दागता है। दो दिन पहले उसने विरोध किया तो मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। उसे तीन तलाक भी दे दिया। समर गॉर्डन निवासी विवाहिता ने बताया कि एक साल पहले शादी हुई थी। पति हरियाणा का रहने वाले हैं, लेकिन जाकिर कालोनी में रहता है।

वह देह व्यापार के लिए कहता है। विरोध करने पर पिटाई करता है। आरोप है कि जेठ भी छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक भी दे दिया। श्याम नगर निवासी महिला ने बताया कि पति शराब पीता है। कुछ काम नहीं करने के चलते वह रुपये उधार पर लेता है। सूदखोर घर में आकर उससे अभद्रता करते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद पति नशे में घर आया था। विरोध किया तो पिटाई कर दी। उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img