Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

खामियां मिलने पर लेखपालों को निलंबन नोटिस

  • मंडलायुक्त ने तसहील दिवस का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  मंडलायुक्त लोकेश एम द्वारा आकस्मिक रूप से तहसील दिवस का निरीक्षण किया गया। नकुड़ तहसील परिसर में संचालित हो रहे समाधान दिवस में कई खामियां मिलीं। लेखपालों की लापरवाही पकड़ी गई। कमिश्नर ने लापरवाह लेखपलों को निलंबित करने का नोटिस जारी किया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

तहसील परिसर में बड़ी-बड़ी घासें, झाड़ियां, कूड़ा-करकट का जमाव पाया गया। पाया कि विकास खंड कार्यालय एवं परिसर की रंगाई-पुताई भी नहीं करायी गयी है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। यह स्थिति देख मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि मण्डलायुक्त द्वारा विकासखण्ड कार्यालयों में सुव्यवस्थित कार्यालय प्रबन्धन एवं योजनाओं के सफल व सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में मण्डल के खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्धारित चेक प्वाइंटस पर विकासखण्ड कार्यालय के अभिलेखों के उचित रख-रखाव, क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासकीय व्यवस्था व विभागीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पंहुचाने आदि बिन्दुओं पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं |

किन्तु विकासखण्ड की ऐसी दशा देख मण्डलायुक्त काफी नाराज हुए। तहसील दिवस में कशिश मलिक, लेखपाल क्षेत्र बेगी एवं राजेश कुमार लेखपाल क्षेत्र छापर से मण्डलायुक्त द्वारा लेखपालों के पास उपलब्ध अभिलेखों के संबंध में जानकारी की गयी किन्तु इन लेखपालों के बस्तें में भूलेख नियमावली के प्रस्तर-25 की व्यवस्था के अनुसार अभिलेख ही नहीं मिले, जबकि मण्डलायुक्त लोकेश एम. द्वारा अपने विशेष प्रयास से राजस्व परिषद से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर जनपद की सभी तहसीलों के कार्यरत लेखपालों का प्रशिक्षण दिलाया गया था |

किन्तु प्रशिक्षण दिलाये जाने के बाद भी लेखपालों द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया। जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा आज ही इन लेखपालों को निलम्बन नोटिस जारी करने के लिये उप जिलाधिकारी नकुड को निर्देशित किया गया। मण्डलायुक्त द्वारा तहसील दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img