Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

युवक ने किया ऐसा काम कि मच गया हड़कंप, पढ़कर होंगे हैरान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एक युवक इतना नाराज हो गया कि उसने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर बीच चौराहे पर गोली मारने का आदेश राष्ट्रपति से मांगा। पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानें क्या है मामला

फेसबुक पर धमकी भरे पोस्ट लिखने वाले शख्स का नाम महर्षि गौतम बताया जा रहा है। महर्षि पेंड्रा विकास खंड के एक गांव पतगवां का रहने वाला है। गौतम खुद को राष्ट्रीय स्वाभिमान छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष बताता है। दरअसल, युवक ने अपने पोस्ट में लिखा कि राज्य में भ्रष्टाचार के आवेदनों पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। मनरेगा कर्मियों की मांग पूरी नहीं हो रही है। हड़ताल के बावजूद सरकार नहीं सुन रही है।

भूपेश बघेल ने आश्वासन दिया था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन कर्मियों को नियमित किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। महर्षि ने आरोप लगाया था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा हसदेव आरण्य में पेड़ों की जमकर कटाई भी की जा रही है। राज्य में गोठान बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूली करवाकर काम ठप पड़ा है।

मुख्यमंत्री के शासन में राज्य और देश के राजस्व और संविधान को खतरा

महर्षि ने अपने पोस्ट में आगे लिखा ऐसे मुख्यमंत्री के शासन में राज्य और देश के राजस्व और संविधान को खतरा है। आपसे निवेदन है कि बिना देरी किए सीएम भूपेश बघेल को बीच चौक गोली करने का आदेश दें। हालांकि, अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img