जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: एनबीसीसी कालोनी में काम करने वाले कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनके वेतन व फंड नही दिया जाता तब तक उनका धरना निरंतर जारी रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
क्षेत्र के हसनपुर मसूरी स्थित एनबीसीसी कालोनी में काम करने वाले कर्मचारी चार माह से रुके वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है। उनका धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि वह काफी समय से कॉलोनी में काम कर रहे है।
लेकिन हाल ही में एनबीसीसी ने उन्हें वहाँ से हटा दिया है। उनके स्थान पर नए कर्मचारियों को काम पर लगाया जा रहा है। उन्होने उनका चार माह का वेतन रुका हुआ है। इसके साथ ही उनका पीएफ भी जमा है, लेकिन कम्पनी ने ना तो वेतन का भुगतान किया है और ना ही फंड का भुगतान किया है।
इसके साथ ही उन्हें नोकरी से निकाल दिया है। ऐसे में उनके परिवार की भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। जिसके चलते उन्हें धरना देना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि जब तक कंपनी उनकी समस्या का समाधान नही करती है उनका धरना जारी रहेगा। वह अपना हक लिए बगैर धरना जारी रहेगा।
उंन्होने उनका वेतन दिलाने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर बीना, किशनपाल, विनोद, नरेश, प्रवीण, राजू, रकम, अजय शर्मा, यशवीर, अमित धामा आदि मौजूद रहे।

