जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिले के कुंवर सत्यवीरा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर मे डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविधालय द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2022 मे एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमे अंशिका गोयल ने 79.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, आशना सिंह ने 77.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान व अदिति रावत 76.6 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा संस्था के अन्य अधिकतर विद्यार्थियों ने भी विशेष योग्यता से परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रबन्ध तंत्र की ओर से वीरा सोसाइटी के सचिव उदयन वीरा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व रुचि वीरा पूर्व विधायक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके अथक परिश्रम और लगन के लिए हृदय से सराहना की।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

