Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

भाजपा के छह महापर्व जनता संग मनायेंगे कार्यकर्ता

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर द्वारा किया गया।

सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा कहा गया कि उपरोक्त सभी अभियान जनपद की सभी विधानसभाओं के मण्डलो में किस प्रकार सम्पन्न हो इस हेतु मण्डल प्रभारी व अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क व संवाद कर सभी अभियानों को अधिक प्रभावशाली बनाने पर विचार विर्मश करें और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक जन सम्पर्क कर प्रत्येक बूथ पर पहुँचाने का कार्य करें।

बैठक के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी मनाया। इस दौरान सीएम योगी के चित्र के समक्ष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को वितरित किया। उन्होंने सीएम योगी के दीर्घायु होने की कामना भी की।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाए दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विधायक व मंत्री बना हूँ और मै सदैव कार्यकर्ताआंे एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु 24 घंटे आपकी सेवा में सदैव समर्पित हूँ।

46 1

सीएम योगी के बर्थ डे पर मंत्री कपिल देव ने काटा केक
इस बैठक के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी मनाया। इस दौरान सीएम योगी के चित्र के समक्ष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को वितरित किया। उन्होंने सीएम योगी के दीर्घायु होने की कामना भी की। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाए दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विधायक व मंत्री बना हूँ और मै सदैव कार्यकर्ताआंे एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु 24 घंटे आपकी सेवा में सदैव समर्पित हूँ।

कमजोर बूथों को ए श्रेणी में लायें कार्यकर्ता : विजय शुक्ला
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष में आगामी कार्यक्रम जनसंपर्क गतिविधिया 75 घंटे, बाहरी गतिविधियां 75 घंटे, विकास तीर्थ बाईक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, नगर निकाय चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आवहान किया गया माह के अंतिम रविवार को मोदी के मन की बात अपने-अपने बूथ आवश्यक सुने एवं सभी पार्टी के 6 महापर्व पर प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और सशक्तिकरण अभियान के अंतगर्त कमजोर सी श्रेणी के बूथो को ए श्रेणी में लाने के लिए अधिक से अधिक कार्य करें।

शहर मे निकाली गयी विकास तीर्थ यात्रा
भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे गरीब कल्याण अभियान के अन्तर्गत प्रचार प्रसार के लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान द्वारा विकास तीर्थ बाईक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए शामिल हुए। कार्तिक काकरान 75 बाईकों के साथ रैली लेकर शहर में निकले और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भाजपा के अभियान का प्रचार किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, रामकुमार सहरावत पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल पाल, पिछडा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, कर्नल सुधीर कुमार, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, अमित चौधरी, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, सुनील दर्शन, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुन्दरपाल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित रावल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौ० सलीम, जितेन्द्र त्यागी, पंकज त्यागी, डा. संदीप शर्मा, डा. अंकुर कुमार खतौली, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, मनोज राठी, दिनेश सैनी, इन्दपाल कश्यप, सचिन ठाकुर, मुकेश शर्मा, डा. विरेन्द्र शर्मा, अशोक धीमान, महेश सैनी, डा. वीरपाल सहरावत, रविन्द्र चौधरी, विकास पंवार, मनीष ऐरन, विशाल गर्ग, यशवीर सिंह, महेश चौधरी, अनुज त्यागी, रविकांत त्यागी, अमिता चौधरी, अमित त्यागी, सागर वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, अमित धर्मा, प्रवीण राणा, मुल्कराज उपाध्याय, रक्षित नामदेव, हिमांशु सैनी, कोमल प्रसाद गौतम, हरपाल सिंह माहर, विपुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img