जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कृष्णा ग्रुप आफ कॉलेज के समाज कार्य विभाग व हयूमन सोसायटी इन्टरनेशनल, लखनऊ की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर उत्कर्ष मिश्रा व द टाइम्स आफ इण्डिया के एडवरटाइजिंग आफिसर राम किशन रहे।
इस अवसर पर कॉलेज में पौधे रोपण किए गए। उत्कर्ष मिश्रा, प्राजेक्ट मैनेजर ने जानकारी दी कि जलवायु परिवर्तन हमारे स्वास्थ्य, भोजन, उगाने की क्षमता, आवास, सुरक्षा कार्य को प्रभावित करता है, हमारे भोजन के सेवन और जलवायु परिवर्तन के बीच अटूट सम्बन्ध है जलवायु परिवर्तन हमारे खाद्य आपूर्ति को सुरक्षा के लिए खतरा है। बढ़ा तापमान और खराब मौसम का सभी पशुधन और फसल पर प्रभाव पड़ता है। जब मनुष्य किसी पशु या पक्षी को भोज्य के लिये उसे काटता है उसमें डर पैदा होने के साथ-साथ हार्मोन्स पैदा होते हैं।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

