Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

नहीं उठी निकाली गई सिल्ट, परेशानी

  • डिफेंस कालोनी के पीछे लोगों को परोस रही बीमारी
  • शहर में कई जगह सड़क पर ही पड़ी है सिल्ट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम की ओर से नालों से सिल्ट निकालकर नाले के किनारे छोड़ दी गयी है, जो लोगों के लिए मुसीबत बन गयी है। यहां गंगानगर डिफेंस कालोनी के पीछे यही हाल है। नाले की सफाई कर नगर निगम ने सिल्ट निकालकर यहां सड़क पर ही छोड़ दी थी, जो डिफेंस कालोनी व स्थानीय नागरिकों के लिए बीमारी का कारण बन रही है। सिल्ट को सूखने के बाद भी नहीं उठाया गया है। जिस कारण इससे उठने वाली धूल और दुर्गंध लोगों के घरों में जा रही है और वह बीमार पड़ रहे है। लोगों की समस्याओं की किसी को ध्यान नहीं है।

बता दें कि नगर निगम की ओर से शहर में नाला सफाई का कार्य चल रहा है। नगर निगम की ओर से नालों की सफाई करने के बाद उनमें से कचरा निकालकर सड़कों के किनारे डाल दिया जाता है। प्रतिदिन सड़कों के किनारे पड़ा कूड़ा या सिल्ट लोगों के लिये मुसीबत बन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर भर के यही हालात हैं। डिफेंस कालोनी के ठीक पीछे से अभी हाल ही में नगर निगम की ओर से नाले की सिल्ट निकाली गई थी। उस सिल्ट को वहां पड़े काफी समय बीत चुका है, लेकिन उसे उठाया नहीं जा रहा है।

01 6

उससे उड़ने वाली गंदी धूल लोगों को बीमार तक कर सकती है, लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। यही हाल शहर में कई अन्य जगहों का भी है, यहां भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे लोग परेशान है। लिसाड़ी कमेले वाला पुल, ओडियन नाला, मोहनपुरी समेत कई जगहों से सिल्ट नहीं हटी है ओर कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नही है। उधर, अधिकारियों की मानें तो उनकी ओर से सिल्ट को सूखने के बाद उठाया जाता है, लेकिन यहां डिफेंस कालोनी के पीछे सिल्ट सूख चुकी है। जिसके कारण उससे धूल उड़ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img