Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

ब्रज के कलाकारों ने भक्ति संगीत से बांधा समां

  • पटेल मंडप में शाम में विशाल आर्ट ग्रुप और रात में मथुरा से कलाकारों ने दी प्रस्तुति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी मेले की सोमवार की शाम संगीत मय रही। एक और बाले मियां की मजार में कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो दूसरी ओर पटेल मंडप में विशाल आर्ट ग्रुप की ओर से भक्तिमय संगीत व गायन प्रस्तुति कलाकारों की ओर से दी गई। रात में मथुरा से आये कलाकारों ने कृष्ण भक्ति को अपने नृत्य के माध्यम से दर्शाया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने किया।

24 4

पटेल मंडप में कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। यहां पहले विशाल आर्ट ग्रुप की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें कलाकारों की ओर से देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी व मेला समिति के सदस्यों ने किया। यहां पहले गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

25 4

इसके उपरांत गायक संजय माथुर ने कई फिल्मी गीत गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। इसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। यहां विशाल आर्ट ग्रुप के निदेशक टीसी गौतम, विशाल गौतम, शहजाद आदि ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेला समिति के सदस्य नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल व आदि सदस्यों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन कराया।

यहां रात में ब्रज सांस्कृतिक व लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आचार्य रामकृष्ण रहे। इस दौरान संस्था के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व भक्तिमय कार्यकम प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने सुंदर नृत्य के माध्यम से यहां मौजूद दर्शकों को बांधे रखा और माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर कलाकारों ने सुंदर नृत्य के माध्यम से कृष्णभक्ति को दर्शाया।

23 5

इस मौके पर पटेल मंडप में काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र रही। उधर, बाले मियां की मजार में शाम को कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के जिलों के एक से बढ़कर एक कव्वाल मौजूद रहे और उन्होंने अपनी कव्वाली से लोगों के दिलों को जीत लिया। यहां काफी संख्या में लोग कव्वाली सुनने के लिये पहुंचे।

आज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी मैथिली

आज पटेल मंडप में मैथिली ठाकुर नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें मैथिली अपनी आवाज का जादू दिखाएंगी। मैथिली एक भोजपुरी लोक गायिका हैं, जिन्होंने कुछ ही समय में अपने गीतों के माध्यम से अच्छी ख्याति प्राप्त की है।

27 4

सोशल साइट पर व काफी प्रसिद्ध हो चुकी हैं और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने लोकगीतों के माध्यम से भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। मैथिली ने बहुत ही कम उम्र में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया है। अगर कहा जाए कि पटेल मंडप में इस बार का यह सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम होने जा रहा है, जो यह गलत नहीं होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img