Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को 1036 नए केस मिले और इसके साथ ही राज्य में साप्ताहिक औसत भी 26 फरवरी के बाद सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में भी पांच दिनों में 50 फीसदी केस बढ़े हैं। राज्य में मिल रहे नए केस में से 60 से 70 फीसदी मुंबई में ही मिल रहे हैं। इस बीच, देश में मंंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 3741 नए मामले मिले हैं। ये सोमवार की तुलना में 17 फीसदी कम हैं।

कोरोना की स्थिति के समीक्षा के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राज्य में कोविड मामलों में सतत बढ़ोतरी पर विचार किया गया। राज्य सरकार का कहना है कि चूंकि संक्रमितों का आंकड़ा भले बढ़ रहा है लेकिन अभी अस्पतालों में भर्ती होने वालों की तादाद नहीं बढ़ी है, यानी संक्रमण गंभीर नहीं है, इसलिए नई पाबंदियां लगाने के पूर्व हालात पर निरंतर नजर रखी जाएगी। यदि केस व अस्पतालों में मरीज बढ़े तो नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र में फरवरी के बाद एक बार फिर तेजी से कोरोना केस बढ़ रहे हैं। उस वक्त कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण तीसरी लहर आई थी। फिर केस बढ़ रहे हैं तो मुंबई में चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है, लेकिन विशेषज्ञ अभी किसी नई लहर या घबराहट जैसी स्थिति से इनकार कर रहे हैं। महाराष्ट्र में औसत सकारात्मकता दर 4.25 फीसदी है। यह 13 फरवरी के बाद से सर्वाधिक है। मुंबई की बात करें तो वहां 24,500 से ज्यादा कोरोना बेड उपलब्ध हैं और उनमें से मात्र 0.74 फीसदी यानी 185 सोमवार को भरे हुए थे। सोमवार को मुंबई में 676 नए संक्रमित मिले थे, जबकि पूरे महाराष्ट्र में 1036 केस मिले थे। मई के बाद से राज्य में रोज मिल रहे कुल संक्रमितों में से सर्वाधिक 60-70 फीसदी मरीज मुंबई में मिल रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि महाराष्ट्र में फिर केस बढ़ने की वजह ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 सब स्ट्रेन हैं। राज्य में ज्यादातर मामले इन्हीं दो वैरिएंट के मिल रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार ये बेहद संक्रामक हैं। टोपे के अनुसार पूरे मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या अभी बहुत कम है। संक्रमण दर कम होने से यह बड़ी चिंता की बात नहीं है।

मंत्री टोपे ने मंत्रिमंडल की बैठक में पिछले सात दिनों में मिले केसों का ब्योरा पेश किया है। इसके अनुसार बीते सप्ताह में मिले केस में सर्वाधिक 67 फीसदी मुंबई में, 7.4 फीसदी पुणे में, 3.3 फीसदी रायगढ़ में और 2 फीसदी पालघर में मिले।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 3741 नए संक्रमित मिले हैं। ये सोमवार की तुलना में 17 फीसदी कम हैं। बीते 24 घंटे में 7 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img