Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अपराध से तौबा कर कोतवाली पहुंचा शातिर बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह: साहब अब मैं कोई अपराध नहीं करूंगा तथा मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करूंगा। इस तरह का पोस्टर हाथ में लिए एक बदमाश कोतवाल के सामने उपस्थित हुआ, जिसे चेतावनी देकर वापस लौटा दिया गया।

योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। योगी के दूसरे कार्यकाल में भी लगातार अपराधियों पर पुलिस की नजर है। परेशान बदमाश इस बार भी अपनी जान बचाने को अपराध से तौबा कर रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व गांव बाढ़ीमाजरा निवासी बिलाल मां के साथ कोतवाली पहुंचा था जिसे वांछित न होने के कारण चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

बुधवार को भी इसी गांव का सद्दाम कोतवाली पहुंचा, उसने हाथ में पोस्टर ले रखा था कि वह अब अपराध की दुनिया से तौबा कर शांति की जिंदगी जीना चाहता है। उसे माफ कर दिया जाए जिससे वह मेहनत मजदूरी कर आराम से जिंदगी जी सके। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने उसे कहा कि वह चाहते है कि प्रत्येक व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से मिल कर रहे। शांति पूर्वक जीवन जीने की इच्छा पर उन्होने उसे कहा कि वह अपनी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करे तथा अपराध की दुनिया से दूर रहे तो पुलिस उसे कुछ नहीं कहेगी तथा उसे घर जाने की छूट दे दी। बताया गया कि सद्दाम पर एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज है जिनमें वह जेल जा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img