Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

फिरोजाबाद में नमाज के बाद जुलूस निकालने की कोशिश विफल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के फिरोजाबाद जिले में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। ये देखते ही वहां तैनात पुलिस फोर्स अलर्ट हो गया। मौके पर जिलेभर के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने इस जुलूस को रोक लिया है। बताया गया है कि नालबंद पर नमाज के बाद मुस्लिम लोगों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। नालबंद में 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की गई थी। उसके एक घंटे बाद जुलूस निकालने का प्रयास किया गया।

प्रशासन की अपील के बाद भी मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार शाम को जिला प्रशासन, एसपी ने शहर के मौलानाओं के साथ लोगों से बाजार बंद न करने की अपील की, लेकिन शुक्रवार को प्रशासन की अपील बेअसर रही। बाजार पूरी तरह से बंद रखा। वहीं शिकोहाबाद में नमाज के बाद कुछ युवकों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है। लोग ज्ञापन देकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। यही वजह रही कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो सकी। सुबह से ही समुदाय विशेष के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। प्रशासन के समझाने के बाद भी बंद का समर्थन किया, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट पर रहा। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया।

इस दौरान खुफिया सूचनाओं को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर रखी थी। हालांकि कुछ लोग नमाज अदा होने के बाद हाथों में बैनर लेकर मस्जिद पर पहुंचे और नारेबाजी करने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिस फोर्स और चेयरमैन प्रतिनिधि ने लोगों के हाथों से बैनर को छुड़ा लिए और उन्हें शांत करा दिया।

जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और किसी तरह के जुलूस और विरोध को रोकने में समाज के प्रमुख लोगों की अहम भूमिका रही। चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद, शराफत अली, सलीम मास्टर, सद्दाम हुसैन को प्रशासन ने साथ लिया और बाजार खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने इन लोगों की भी बात अनसुनी कर दी। किसी ने भी बाजार नहीं खोला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img