जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: रविवार को राज्यसभा सदस्य व पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश सरकार बृजलाल ने क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सधीरन पहुंचकर बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आगामी लोकसभा चुनावों से पहले बूथ कमेटी को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार ने कहा कि बूथ जीतो-चुनाव जीतो महज नारा नहीं, एक सच्चाई है। क्योंकि सत्ता का रास्ता बूथ से होकर निकलता है। बूथ सशक्त होगा तो पार्टी सशक्त होगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

