Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

दरार की खबर पर दौड़े रैपिड अफसर

  • कहा-बेफिक्र रहिए जनाब! पूरी तरह से महफू ज हैं आप, न पाले कोई भ्रम
  • इमारत में आई दरारों का लिया जायजा, आज से विभाग खुद कराएगा मरम्मत का कार्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यदि आप नादिर अली बिल्डिंग में रह रहे हैं और रैपिड रेल के लिए हो रही सुरंग की खुदाई से इमारत में आई दरारों को लेकर भ्रम में हैं तो बिल्कुल बेफिक्र हो जाइए। आप पूरी तरह से महफूज हैं। रैपिड रेल से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तक ने साफ कर दिया है कि इमारत को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

15 13

दरअसल, रैपिड के लिए इन दिनों दिल्ली रोड पर नादिर अली बिल्डिंग के आसपास सुंरग की खुदाई का कार्य चल रहा है। इस खुदाई के चलते इमारत के एक हिस्सें में दरार आ गई थी। इसे लेकर यहां रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त थी।

  • 1937 में बनी थी बिल्डिंग

इस बिल्डिंग के मुतवल्ली फाइज आफताब के जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप कुमार जोशी व अयाज अहमद ने बताया कि यह इमारत 1937 में बनकर तैयार हुई थी और 1941 से इस बिल्डिंग में किरायेदारी शुरू हो गई थी, जोकि आज तक जारी है। उन्होंने बताया कि जब यह बिल्डिंग बनी थी तभी नौचंदी मैदान के पास नादिर अली महल भी बनाया गया था वो भी आज तक मजबूती के साथ खड़ा है।

34 परिवार रहते हैं किराए पर

इस बिल्डिंग में कुल 34 परिवार रहते हैं, जो कि किराएदार हैं। इस बिल्डिंग की जमीन कैंट बोर्ड की है और यह 99 साल के पट्टे पर दी गई है। इमारत की छतोें की यदि बात करें तो इसके कुछ हिस्से पर लेंटर है तो कुछ डाट की छतें हैं।

‘वक्फ’ है यह बिल्डिंग

अयाज अहमद के अनुसार यह बिल्डिंग वक्फ है और यह वक्फ ‘अलल औलाद एग्जेम्पटेड सेकेंड’ है। गौरतलब है कि इसके अलावा वक्फ अलल खैर व वक्फ अलल औलाद भी होता है। बकौल अयाज अहमद वक्फ अलल औलाद एग्जेम्पटेड सेकेंड के तहत वक्फ से होने वाली आमदनी का हिस्सा इसके लाभार्थियों के लिए होता है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियोें ने भी माना, मजबूत है इमारत

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का मानना है कि इमारत भले ही पुरानी है, लेकिन इमारत को देखकर फिलहाल कोई आशंका व्यक्त करना बेकार है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता व सहायक जनसूचना अधिकारी इं. मनोज कुमार ने बताया कि इमारत की कंडीशन को देखकर कहा जा सकता हैै कि अभी इसे किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई आशंका नहीं है।

एनसीआरटीसी अधिकारी पहुंचे नादिर अली बिल्डिंग

रैपिड रेल के लिए हो रही सुरंग की खुदाई के दौरान नादिर अली बिल्डिंग में आई दरारों का जायजा लेने मंगलवार को एनसीआरटीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों की एक टीम नादिर अली बिल्डिंग में पहुंची और गहनता के साथ पूरी जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों ने दरारोें को देखा और स्पष्ट किया कि इन दरारों को भरने का कार्य विभाग द्वारा करवाया जाएगा।

16 13

गौरतलब है कि सुरंग की खुदाई के चलते नादिर अली बिल्डिंग में आई दरारों से संबधित समाचार को दैनिक जनवाणी ने अपने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही एनसीआरटीसी के अधिकारियों में खलबली मच गई और आनन फानन में अगले दिन सुबह ही विभागीय टीम नादिर अली बिल्डिंग जा पहुंची।

टीम को वहां रहने वाले डा. यूसुफ कुरैशी व शहजाद कुरैशी ने मकान में आई दरारों को दिखाया। एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि वो जहां दरारें आई हैं उन्हें विभाग द्वारा अपने स्तर से ठीक कराया जाएगा।

हम पूरी ‘सावधानी’ से काम करते हैं: राजीव

एनसीआरटीसी के एक अधिकारी राजीव चौधरी ने बताया कि जहां जहां पर भी हम काम करते हैं। वहां पूरी सावधानी बरतते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी इस प्रकार की खुदाई की जाती है और यदि वहां पुराना निर्माण है तो सारी स्थिति से क्षेत्रवासियों को अवगत करा दिया जाता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की जरुरत नहीं है, सब कुछ ठीक है और जिस स्थान पर दरारें आई हैं उन्हे दिखवाया जा रहा है और विभागीय खर्चे पर ही इन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img