जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम ने विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि स्कूलों में शीघ्र ड्रेस का वितरण कराएं।
शुक्रवार को डीएम ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों पर विद्युत विभाग के बिलों का बकाया है जल्द से जल्द विधुत विभाग के बिलों का भुगतान करना सुनश्चित करें।
उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देश देते हुए कहा कि महिला समूहों द्वारा जो स्कूली डैÑस बनायी जा रही है, उन्हे जल्द वितरित कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा. नितिन मदान, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सीवीओ डा. भूपेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

