Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी मल्टी लेवल मल्टी स्पोर्ट्स इनडोर स्टेडियम का जल्द रखेंगे आधारशिला

  • पूर्वांचल की धरती अब अंतरराष्ट्रीय मैचों में और देगी सोना
  • खेल प्रेमियों को वाराणसी में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच देखने को मिलेगा
  • पैरा स्पोर्ट्स के मनको को भी ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है स्टेडियम
  • 87 करोड़ की लगात से डा. संपूर्णानंद स्पोट्र्स स्टेडियम का होगा पुनर्विकास

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अब खेलने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। साथ ही खेल प्रेमियों को वाराणसी में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने को मिलेगा। वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंडोर स्टेडियम की जल्दी ही सौगात में मिलने वाली है। सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम में 87 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल मल्टीस्पोर्ट्स इनडोर स्टेडियम बनेगा। जहाँ क़रीब 20 से अधिक इंडोर गेम खेले जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के जुलाई के प्रस्तावित दौरे में इसका शिलान्यास भी कर सकते है

पूर्वांचल की धरती अब अंतरराष्ट्रीय मैचों में और सोना देगी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम बनने जा रहा है। सिगरा स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प किया जा रहा है। वाराणसी स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ डी. वासुदेवन ने बताया कि सिगरा स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत पुनर्विकास योजना बनाई गई है। इसमें भूतल प्लस दो मंज़िल का भवन होगा। इसमें बैडमिंटन ,हैंडबॉल,बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल ,टेबल टेनिस ,वेटलिफ्टिंग ,स्क्वैश,कॉम्बैट स्पोर्ट्स जैसे 20 से अधिक इनडोर खेल खेलने की सुविधा होगी। ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, वार्म अप पूल के साथ होगा। जिम ,स्पा ,योगा सेंटर , पूल बिलियर्ड्स और कैफेटेरिया के साथ बैंक्वेट हॉल भी बनेगा।

स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ने बताया कि मल्टी लेवल मल्टी स्पोर्ट्स इन इंडोर स्टेडियम को पैरा स्पोर्ट्स के मनको को भी ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। जिससे यहाँ पैरा स्पोर्ट्स और प्रतियोगिता भी हो पाए। सिगरा स्टेडियम का पुनर्विकास अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर होगा। जहां अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलो को लोग देख भी सकेंगे। डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का पुनर्विकास कई चरणों में होना है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img