जनवाणी संवाददाता |
नगीना: रविवार को विश्नोई समाज नगीना के तत्वावधान में मौहल्ला विश्नोई सराय स्थित गुरु जंभेश्वर हरित उद्यान के सामने स्कूल प्रांगण आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार से आये परमानंद महाराज व मुकाम (राजस्थान) से आये चमन ऋषि महाराज द्वारा समाज के अनुसार विधि विधान से हवन एवं यज्ञ कराया गया।
हवन एवं यज्ञ में बड़ी संख्या में विश्नोई समाज के लोगों ने भाग लेकर तथा यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाम उठाया। हवन एवं यज्ञ के उपरांत संपन्न हुई विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए परमानंद महाराज, चमन ऋषि, डा. दिनेश, कृष्ण कुमार बिश्नोई, डा. एनपी सिंह, प्रभात चंद्र आदि ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विश्नोई समाज के योगदान की चर्चा करते हुए अपने अपने अपने विचार रखे।

