जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है | केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, बीईजी एंड सी रूड़की में योग दिवस बहुत ही उत्साह से मनाया गया| सर्वप्रथम प्रातः साढ़े पांच बजे आईआईटी रूडकी के प्रांगण में स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों ने प्राचार्य, उप प्राचार्य तथा शिक्षकों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खानपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार शर्मा रहे |

सर्वप्रथम प्राचार्य वीके त्यागी ने पुस्तक प्रदान कर विद्यालय प्रांगण में उनका हार्दिक अभिनन्दन किया।तत्पश्चात प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने अपने मुख्य अतिथि के साथ योगाभ्यास किया । अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए प्राचार्य वीके त्यागी ने कहा कि योग से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ।
योग सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, क्यूंकि यह शरीर और मस्तिष्क के संबंधों में संतुलन बनाने में मदद करता है । अगर हम नियमित रूप से योग का अभ्यास करे तो हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती है। उसके साथ-साथ हमारी मांसपेशियों मे भी लचीलापन आता है ।तन मन और आत्मा के बीच संतुलन बैठाने का काम योग करता है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है तो उसके जीवन में इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय में आकर उनको अपना विद्यार्थी जीवन याद आ गया| योगभ्यास हम सबके दैनिक जीवन का अंग होना चाहिए, क्यूंकि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन, तथा स्वस्थ मन में स्वस्थ तन निवास करता है । स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के सामंजस्य के लिए योग बहुत जरुरी है । विद्यार्थियों में इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता भी बढती है।
योग शिक्षिका श्रीमती रीना त्यागी के निर्देशन में प्राचार्य वी के त्यागी , उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने अपने मुख्य अतिथि के साथ योगाभ्यास किया । श्रीमती रीना त्यागी ने सभी को विभिन्न योग आसनों के साथ उनके महत्व के बारे में भी बताया । उन्होंने उसके साथ-साथ यह भी बताया कि ये आसन किन किन बीमारियों में उपयोगी है ।
विद्यार्थियों तथा समाज को योग के बारे में जागरूक करने के लिए विद्यालय पुस्तकालय की तरफ से ऑनलाइन योग करने की शपथ तथा क्विज आयोजित किया गया था जिसमे अभी तक करीब 1300 लोगों ने प्रतिभाग किया है| इसके अलावा विद्यार्थियों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनके परिणाम निम्नांकित रहे । माध्यमिक विभाग से भाषण प्रतियोगिता में उन्नति ( 6 अ ) ने प्रथम स्थान, श्रेया (7 ब) ने द्वितीय स्थान एवं आयुष प्रसाद (7 ब ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

माध्यमिक विभाग से निबंध लेखन प्रतियोगिता में अमृता ( 10 ब ) ने प्रथम स्थान, प्रियंका कन्नौजिया (10 स ) ने द्वितीय स्थान एवं नैंसी सिंह (12 ब ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
माध्यमिक विभाग से वेस्ट मटेरियल से खिलौने बनाने की प्रतियोगिता में दीपांशी राज्यान ( 8 स ) ने प्रथम स्थान, उन्नति (6 अ ) ने द्वितीय स्थान एवं कनिका सिंह (8 स ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया|
प्राथमिक विभाग से वेस्ट मटेरियल से खिलौने बनाने की प्रतियोगिता में पलक (4 अ ) ने प्रथम स्थान, अर्पित (2 ब ) ने द्वितीय स्थान एवं अनिकेत राणा (4 अ ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
माध्यमिक विभाग से कक्षा 6 से 8 में वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में कनिष्का (7 स ) ने प्रथम, पीहू भारद्वाज (7 स) ने द्वितीय स्थान एवं अंशिका Chauhan (8 ब ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
प्राथमिक विभाग से वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में इशान प्रसाद (4 अ ) ने प्रथम स्थान, अनुष्का शर्मा (3 ब ) ने द्वितीय स्थान एवं अनन्या (3 अ ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । माध्यमिक विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में शालिनी (10 ब ) ने प्रथम स्थान, प्रियंवदा (8 स ) ने द्वितीय स्थान तथा तथा परिधि (6 अ ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि योग के अच्छे प्रभावों की वजह से भारतीय संस्कृति हमेशा ही योग को अपने जीवनचर्या का एक हिस्सा मानती आई है। हमारे देश में प्राचीन काल से ही लोग योग की उपयोगिता के बारे में जागरूक थे।

