Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

फरियादियों की समस्याओं का तेजी से निस्तारण किया जाए

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील रूड़की में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस मंे आज कुल 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों/अधिकारियों को समयबद्ध-एक दिन, तीन दिन, एक सप्ताह आदि प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय, के अनुसार, निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस में प्राप्त हुई जन-शिकायतों के निस्तारण के बारे में भी जानकारी अधिकारियों से ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि 20 से अधिक पूर्व में आई शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है तथा सम्बन्धित को सूचित भी कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रूचि लेकर हल करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में पेंशन प्रकरण, जमीन की पैमाईस, राशन कार्ड बनाने/राशन दिलाने, अतिक्रमण हटाने, नाले की सफाई, जल भराव को दूर करने, विद्युत कनेक्शन, भूमि सम्बन्धी विवाद निपटाने, चेक रोड की पैमाइश, भूमि पर कब्जा दिलाने आदि से सम्बन्धित जन-शिकायतें प्राप्त हुईं।

आज के तहसील दिवस में मो0 इकराम ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनके राशन कार्ड में राशन मिलना बन्द हो गया है। इस पर जिलाधिकारी ने खाद्य पूर्ति अधिकारी को 15 दिन के भीतर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये। श्री शेर सिंह, सिकर ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर गॉव के कुछ व्यक्ति निर्माण करने में अवरोध पैदा कर रहे हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये। सोम प्रकाश शर्मा आदि ने सिविल लाइन, मोहम्मदपुर रूड़की में दूध की डेरी से निकलने वाले गोबरयुक्त पानी से फैल रही गंदगी के सम्बन्ध में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये। शमशाद, केलमपुर आदि ने सेक्टर रोड से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में अपना आवेदन दिया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिये। मो0 अमजद आलमपुर ने चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा। इस पर जिलाधिकारी ने पैमाइश कर चक रोड से कब्जा हटाने के निर्देश दिये।

तहसील दिवस में चित्रकुमार त्यागी सुभाषनगर रूड़की ने शस्त्र लाईसेंस दिये जाने के सम्बन्ध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी जांच की जायेगी तत्पश्चात उचित पाये जाने पर विचार किया जायेगा। शशिव कुमार, टोडा कल्याणपुर ने जमीन की पैमाइश कराने के सम्बन्ध में अपना आवेदन दिया। इस पर जिलाधिकारी ने सात दिन के अन्दर पैमाइश कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। सतीश कुमार, रागंड़वाला ने जमीन पर कब्जा दिलाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

आदित्य एवं मांगेराम, रहमतपुर आदि ने हैंडपम्प खराब होने की शिकायत की, जिस पर जल निगम को तीन दिन में खराब हैण्डपम्प ठीक करने के निर्देश दिये गये। सिदार्थ एनक्लेव कालोनी रूड़की के समस्त निवासियों ने कालोनी में जल भराव की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। महेश त्यागी, एवं धीरज त्यागी, मोहनपुरा आदि ने जल निकासी हेतु नाली खोले जाने के बारे में बताया, जिस पर नाली निर्माण कर समाधान करने के निर्देश दिये गये।

अशोक कुमार जैन, पश्चिमी राजपूतान ने घर के आगे नाले व गली की मुख्य सड़क की भूमि से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में अपना आवेदन प्रस्स्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिये। सुश्री शाहजहां ने विधावा पेंशन दिये जाने के सम्बन्ध में अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

तहसील दिवस में सुश्री गीता देवी, सैनिक विहार कॉलोनी ने विद्युत कनेक्शन दिए जाने, देवेन्द्र सिंह नेे गांव राघव वाला में नाले की सफाई किये जाने, करण सिंह संजय कॉलोनी ने अवैध निर्माण हटाने, पंकज सतीजा रामनगर रुड़की द्वारा विद्युत पोल की नंबरिंग किये जाने, कुलदीप कुमार, बाजूहेड़ी द्वारा चक मार्ग का समतलीकरण किये जाने, इमरान बक्श, बंदा रोड द्वारा बिजली के पोल पर तार खिंचवाने एवं खम्भा लगवाने, मुदासिर आलम सालियर सालापुर द्वारा ग्राम समाज की सम्पति पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत, सुश्री सीमा पनियाला चंदापुर ने परिवार अभिलेखों में जन्म दिनांक दर्ज करवाने, सुश्री हेमा विष्ट, प्रीत विहार द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जाने के सम्बंध में अपने-अपने आवेदन दिये। इन सभी पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।

तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, खेल अधिकारी श्री आर0एस0 ध्यानी, खाद्य पूर्ति अधिकारी के0के0 अग्रवाल सहित सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img