- माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
नांगल सोती: माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ बिजनौर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संघ के स्थापना दिवस पर संस्थापक स्व शम्भूनाथ वर्मा जी का स्मरण किया गया साथ ही संघ को मजबूत करने, आपसी एकजुटता, कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।
शनिवार को राजा भारत सिंह इंटर कालेज में संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने संघ की स्थापना, संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भीमसेन हल्दिया, शाखा अध्यक्ष अश्वनी कुमार, छोटे सिंह, ब्रजपाल सिंह, नवनीत कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार,पवन कुमार, चरणदास आदि ने संस्थापक स्व शम्भूनाथ वर्मा का स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने जनपद के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से शिक्षक पद पर पदोन्नति, 300 दिन का अवकाश नकदीकरण, राजकीय कर्मचारियों के समान,चिकित्सा सुविधा, नियुक्ति पर रोक हटाने, प्रबंध समिति में भागेदारी, पदोन्नति में सीसीसी की अनिवार्यता समाप्त करने,आदि लम्बित मांगों को लेकर एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

