Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

इस महीने मेरठ के हिस्से में ‘ड्राई डे’ ज्यादा

  • मानसून की बेरुखी शहर के लोगों को करेगी पसीने से तर बतर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मानसून देश के अधिकतर हिस्सों को हालांकि कवर कर चुका है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहर अभी पूरी तरह से भीगने से बाकी हैं। यह मानसूनी बेरुखी मेरठ वालों पर भी भारी पड़ती दिख रही है, क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने बदरा सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि पश्चिम के कई और शहरों पर भी कम ही बरसेंगे। हालांकि जुलाई में यह मानसूनी बारिशें पूरब पर ज्यादा मेहरबान दिख रही हैं।

मौसम वैज्ञानिक एस के चन्द्रा के अनुसार इस बार पश्चिम के लगभग एक दर्जन जिले ऐसे हैं जहां जुलाई के महीने में कम बरसात देखने को मिलेगी जबकि पूरब के जिलों में यह यहां की अपेक्षाकृत कुछ अधिक होगी। मेरठ में ड्रोई डे (सूखा) के कारण लोगों को पसीने में अधिक भीगना पड़ेगा।

06 MUMBAI

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हांलाकि इस बात की उम्मीद थी कि जुलाई से लेकर अक्टूबर तक इन सभी इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी, लेकिन जुलाई के शुरुआती महीने में ही पश्चिम में कम और पूरब में पश्चिम के मुकाबले अपेक्षाकृत कुछ अधिक वर्षा दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के लगभग आधे दिन मेरठ में सूखे गुजर सकते हैं।

जुलाई में इन जिलों में होगी कम बरसात

  • मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, बुलन्दशहर, आगरा व मुजफ्फरनगर आदि।

इन जिलों में कुछ अधिक बारिश की संभावना

  • पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, बस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी, सोनभद्र, झांसी, बांदा, ललितपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, ऐटा, हाथरस, इटावा और औरेया आदि।

उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए छक्के, दिनभर पसीना-पसीना

मोदीपुरम: मंगलवार का दिन गर्मी से इस कदर लबरेज रहा कि दिन भर गर्मी ने लोगों के छक्के छुड़ाए रखे। उमस भरी गर्मी से लोग दिन भर पसीना-पसीना रहे। मौसम के रुख को देखकर वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी फिलहाल मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। उमस भरी गर्मी पड़ने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहेगा। इसलिए बेहद सतर्कता बरतनी होेगी। क्योंकि इस गर्मी में बीमारी फैलने का अंदेशा ज्यादा रहता है। ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम में गड़बड़ होने के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।

04 4

ऐसे में लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी का रुख ज्यादा होने के कारण गर्मी का असर अच्छा खासा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 एवं न्यूनतम आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 8.6 मिमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी फिलहाल मौसम में उमस का रुख बरकरार रहेगा। जिसके चलते अभी लोगों को परेशानी होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img