जनवाणी संवाददाता |
पथरी: जनपद हरिद्वार के भोगपुर क्षेत्र से मिल रही अवैध खनन/ भंडारण की सूचनाओ के संदर्भ में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा राजस्व एवं खनन विभाग को पुनः कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हाल ही में वर्षाकाल को देखते हुए खनन बंदी के निर्देश जारी किए है, लेकिन भोगपुर से प्राप्त हो रही अवैध-खनन भंडारण/परिवहन की शिकायतों से नाराज जिलाधिकारी से खनन एवं राजस्व विभाग को मिले निर्देशो के क्रम में आज खनन विभाग द्वारा प्रसासन के साथ मिल कर भोगपुर के गंगोत्री नाम के आवेदित क्रशर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए, अवैध खनन में लिप्त पोकलैंड मशीन भी सीज की है, साथ ही बाडीटीप क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर अन्य अनुज्ञा धारक की पोकलैंड मशीन को सीज किया है, जबकि कल ही विभाग द्वारा हिमगंगे स्टोन कर्सर को अवैध खनन/भंडारण में सीज किया था।
खान अधिकारी (श्री रवि नेगी) एवं प्रसाशन के संयुक्त दल द्वारा स्टोन क्रशर एवम अवैध भंडारित उपखनिज पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए मशीन के शीज के साथ ही लाखो का जुर्माना भी लगा दिया गया।
खनन अधिकारी का कहना है कि वर्षाकाल अवधि हो या ना हो क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध खनन/ भंडारण अथवा परिवहन के मामलों में किसी भी अवैध खनन कर्ता को बख्शा नही जाएगा।

