जनवाणी संवाददाता |
शामली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस लाइन का निरीक्षण किया कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की सुबह एसएसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, कर्मचारियों के टर्नआउट एवं ड्रील का मुआयना किया। इसके बाद आर्मरी में असलाह एवं अन्य शस्त्रों के सत्यापन किया गया।
कर्मचारियों के आवासीय बैरक का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस लाइन में कर्मचारियों की मैस को चैक किया। मैस में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई रखने को मैस के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। लाइन की परिवहन एवं यूपी-112 शाखा के वाहनों की स्थिति की भी जानकारी की गयी।

