- महिला अस्पताल में बेटियों को जन्म देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को महिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया और वहां डीएम ने केक काटा। साथ ही बालिका को जन्म देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को महिला अस्पताल में शुभारंभ डीएम शकुंतला गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटी होती है वह उस घर में रौनक आ जाती है। बेटी एक नहीं बल्कि दो परिवार को रोशन करती है। लेकिन कुछ लोग बेटियों को जन्म लेने पर अभिछाप मानते है, जो गलत है।
हमें बेटे व बेटियों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि आज बेटियां ही देश व विदेशों में अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही है। डीएम ने वहां केक काटकर बालिका दिवस मनाया। उसके बाद वहां बेटियों को जन्म देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिसमें फिरोज, बबली, ज्योति, सीमा, सरिता, सपना, पारूल, मोनिका, मीना, शबाना, काजल, शबाना, सोनिया शामिली थी। साथ ही उनको मुख्यमंत्री सुमंगला योजना से भी लाभाँवित किया गया। इस मौके पर सीएमओ डा. आरके टंडन, सीएमएस डा. बीएसएल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

