Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जयंत की ढाल बनकर खड़े हुए युवाओं को शौकेन्द्र ने सम्मानित किया

  • हाथरस में लाठीचार्ज के दौरान सामने खड़े हो गए थे बड़ौत के गौरव व बामनौली के बसंत

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: हाथरस में लाठीचार्ज के दौरान रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की ढाल बनकर खड़े हुए बड़ौत व बामनौली के दो युवाओं को सपा नेता अजुर्न अवार्डी पहलवान शौकेन्द्र तोमर ने पांच-पांच किलो बादाम व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज का जवाब जनता प्रदेश सरकार को आगामी चुनाव में देगी।

बड़ौत में रविवार को सपा नेता अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेन्द्र तोमर ने हाथरस में लाठीचार्ज के दौरान जयंती चौधरी की ढाल बनकर खड़े हुए बड़ौत के गौरव तोमर बडौत व बसंत तोमर बामनोली को 5-5 किलो बदाम एवं चादर ओढाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब वहां लाठीचार्ज हो रहा था तो दोनों युवाओं ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए किसान नेता एवं रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के सामने ढाल बनकर खड़े हो गए है और उनको लाठी तक नहीं लगने दी। ऐसे बहादुर व पार्टी के प्रति लग्न रखने वाले युवाओं को सम्मान देना चाहिए और आगे बढ़ाना चाहिए।

कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं पर जो लाठीचार्ज किया है वह बहुत ही निंदनीय है और इस लाठीचार्ज का जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी, क्योंकि जनता को पता चल चुका है यह भाजपा सरकार सिर्फ वोट की राजनीति करती है ना कि विकास की। इसने तो हमेशा लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य किया है और कभी भी गरीबों के उत्थान के लिए अपने कदम तक नहीं बढ़ाए है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देकर प्रदेश से उखाड़ फेेंके, ताकि प्रदेश का विकास कराया जा सकें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img