Home Uttar Pradesh News Baghpat सिलाना कलस्टर में कार्यों की गति पर सांसद ने जताई नाराजगी

सिलाना कलस्टर में कार्यों की गति पर सांसद ने जताई नाराजगी

0
सिलाना कलस्टर में कार्यों की गति पर सांसद ने जताई नाराजगी
  • कलक्ट्रेट सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की
  • पेयजल टंकी निर्माण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश, पूर्व प्रधान ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और वहां सांसद ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार के आदेश दिए। वहीं पानी की टंकी निर्माण में लगे आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि धनराशि में किसी भी तरह की अनियमित्ता न बरती जा सकें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और उसकी प्रगति रिपोर्ट ली। सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि योजना के तहत कार्य काफी धीमी गति से हो रहे है, जो ठीक नहीं है। अधिकारी द्वारा इस तरफ कोई ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है और अनियमित्ता तक बरती जा रही है। उन्होंने संबंधित वि•ााग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें और लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी आरओ प्लांट को चालू करने, बासौली में स्वीमिंगपुल का निर्माण कराकर चालू कराने, गांवों में सफाई रखने के आदेश दिए। वहीं पेयजल टंकी निर्माण में धांधली के आरोपों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करना निश्चित करें। वहीं मुकंदपुर गांव के पूर्व प्रधान ने कहा कि सिलाना कलस्टर में कोई ठीक से नहीं हुआ है औ सभी कार्य अधूरे है। सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है और अधिकारी ध्यान तक नहीं दे रहे है। सांसद ने कहा कि कलस्टर में कोई भी कार्य अधूरा नहीं है और सभी ठीक हो रहे है। जल्द ही सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा।