जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: क्रीड़ा भारती बिजनौर ने ग्राम गौसपुर में वृक्षारोपण किया। ग्राम के देव स्थलों पर मोहगिनी के पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों स्थानों पर एक एक चंदन का भी पौधा लगाया।
इस अवसर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती बिजनौर के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी ने वृक्षारोपण के महत्व पर बोलते हुए कहा यदि हमें पृथ्वी पर जीवन बचाना है तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा।

