- परवेज की मौत से छाया पठेड़ में गम का माहौल
जनवाणी संवाददाता |
पठेड़: थाना चिलकाना के पठेड़ बरथाकायस्थ निवासी परवेज पुत्र अबुल हसन किसी काम से चिलकाना की ओर से अपनी मोटरसाइकिल पर आ रहे थे जिसमें गाँव धोलाहेड़ी में परवेज को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे परवेज की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार परवेज अंसारी पुत्र अबुल हसन उम्र 20 वर्ष निवासी पठेड़ , बरथाकायस्थ चिलकाना की ओर से अपनी मोटरसाइकिल पर आ रहा था। ग्राम धोलाहेड़ी में पशुओं से भीरी ट्रैक्टर ट्राली ने परवेज को जोरदार टक्कर मार दी और प्रवेज घायल होकर वही गिर गया । वही आने जाने वाले राहगीरो ने प्रवेज को जिला अस्पताल सहारनपुर दिखाया प्रवेज की हालत गंभीर देखते हुए और ज्यादा खून बह जाने से चिकित्सकों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया जहाँ डॉक्टरो की टीम ने उसको खून चढ़ाकर उसकी सर्जरी कर उसे बचाने का प्रयास किया।
लेकिन प्रवेज की आंत, किडनी, लिवर आदि फक्शन ज्यादा खत्म हो गये थे जिस कारण परवेज ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया । वही ट्रैक्टर ट्राली चालक का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं, जैसे ही प्रवेज के घर वालो को उसकी मौत की के बारे में पता चला तो उसके घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

