Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

सावन के मौसम में छाई महाकाल की कुर्तियां

  • बाजार में युवतियों के लिए भी मौजूद है एक से बढ़कर एक टीशर्ट और कुर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीशर्ट पर कैलाशपति के चित्र के साथ अब युवतियों को सावन के रंग में रंगने के लिए बाजार में महाकाल की कुर्तियां उतारी गई हैं, जो युवतियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रही है। शिव की अराधना के लिए सावन का महीना खास माना जाता है। इसमें युवा पूजा के साथ-साथ अपने फैशन ट्रेड का भी पूरा ख्याल रखते है।

सावन शुरू होते ही बाजारों में महादेव प्रिंट की टीशर्ट, कुर्तियां व दुपट्टे आ गए हैं, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रहे है। आबूलेन, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, लालकुर्ती आदि में भोले के वस्त्रों की दुकाने सज कर तैयार हो गई है। इसमें युवाओं के लिए कपड़ों के साथ-साथ कई तरह की एसेसरीज भी मौजूद है।

पूजा-पाठ कर शिव की अराधना तो सभी करते हैं, लेकिन युवा शिव के नाम और उनके रुपों की प्रिंट हुई टीशर्ट व कुर्तियां का इस्तेमाल अनोखे अंदाज में कर रहे हैं। बच्चों के लिए भी हर रंग में कुर्ता व धोती मौजूद है। इसके अलावा बाजार में फोन के कवर पर भी महादेव के अलग-अलग स्लोगन और उनके रुपों की प्रतिमा देखने को मिल रही है। इसमें दो स्लोगन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। एक मैं इश्क लिखूं तुम महादेव समझना और दूसरा इंडियन बाई बर्थ अधिक लोकप्रिय हो रहा है।

दुपट्टे भी है खास

आबूलेन व सदर में युवतियों के लिए जहां सिल्क की कुर्तियों में महादेव की कुर्तियां सभी को लुभा रही है। वहीं डमरु, त्रिशुल आदि से बने दुपट्टे भी कुछ कम नहीं है। सदर कुर्ती विक्रेता गोपाल ने बताया कि सावन के महीने में युवतियां कॉलेज व मंदिर आदि जाने के लिए ऐसी कुर्तिया व दुपट्टे अधिक खरीदती है। उन्होंने बताया कि ऊं नम: शिवाय लिखे दुपट्टे अधिक बिक रहे हैं।

मालाओं का भी बढ़ा क्रेज

अब तक युवाओं में केवल टीशर्ट व कुर्तियों का क्रेज देखने को मिलता था, लेकिन इस वर्ष रुद्राक्ष आदि से बनी मालाएं भी युवा खरीद रहे हैं। वहीं नर मुंड वाले ब्रेसलेट की भी अधिक डिमांड है।

09 9

इसके अलावा महादेव, महाकाल, डमरु और शिवजी के लॉकेट भी बाजार में उतारे गए हैं। जिनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img