जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर में आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे जहां उनके द्वारा सुख तीर्थ स्थित व्यास सेतु के आश्रम व परीक्षित द्वार का लोकार्पण किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य स्वामी कल्याण देव की 18वीं पुण्यतिथि में भी शामिल हुए वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के आला अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे।
पुण्यतिथि कट कार्यक्रम के उपरांत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से मिले एवं संवाद करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान डिप्टी सीएम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी ली।
इस दौरान पत्रकारों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शुक्रताल की बदहाली पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी तीर्थ स्थलों का विकास उनकी सरकार में प्राथमिकता है और शुक्रताल का भी जल्द ही समग्र विकास किया जाएगा। जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रसिद्ध तीर्थ शुभ तीर्थ में छह कार्यक्रमो मैं शामिल होने पहुंचे। इस दौरान जनपद का जिला प्रशासन पूरी तरहा अलर्ट रहा एवं भारी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही।

